गोंदिया शिक्षण संस्था के संस्थापक एवं शिक्षा महर्षी स्वर्गीय मनोहर भाईजी (बाबूजी)पटेल जयंती समारोह 09/02/2026

गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा संचालित, एस. एस. गर्ल्स महाविद्यालय में आज आधुनिक शिक्षा के प्रणेता, गोंदिया शिक्षण संस्था के संस्थापक एवं शिक्षा महर्षी स्वर्गीय मनोहर भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. शारदा महाजन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने बाबूजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा का वटवृक्ष रोपा, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर भी बनाया। उनका विजन ‘शिक्षा के साथ समृद्धि’ का था, जिसे उन्होंने अपनी विभिन्न संस्थाओं और सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से साकार किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक वर्ग डॉ. अर्चना जैन, डॉ. इश्वरी खटवानी, डॉ. गोकुला भालेराव एवं प्रा. संजय कलम्बे उपस्थित थे| वरिष्ठ एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकवर्ग और छात्रों ने बाबूजी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तेजेश्वरी टेंभरे एवं आभार प्रा. कंचन भांडारकरने किया | परम पूज्य “बाबूजी” की प्रतिमा को सभी प्राध्यापकवर्ग, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं उपस्थित छात्राओ ने पुष्पांजलि अर्पित किया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया |